रायपुर , जून 02 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित 'मंथ ऑफ सोलर' अभियान में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर पंजीकरण के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल करने पर छत्तीसगढ़ का चयन 'पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड' के लिए किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित