चंडीगढ़ , जून 3 -- हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और पीएम मोदी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित