सहारनपुर , जून 13 -- सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

श्री शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा कि श्री मोदी को मिले 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और मोर्निंग कंस्लट के सर्वे में 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनना हरेक भारतीय के लिए सम्मान की बात है। आज दुनिया के 177 देश मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं जो भारत की संस्कृति की ताकत का प्रतीक है। जी-20 की कामयाब अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों का खुलना और 70 लाख करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश आना साबित करता है कि पूरी दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया के 38 देशों के साथ किए गए नो-फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने हमारे किसानों और उद्योगों के लिए दुनिया ने बड़े बाजार खोल दिए हैं।

अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम हमारे परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं। पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्रीविजयपुरम किया गया है। वीर शहीदों की याद में बना राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हर भारतीय को देश प्रेम की प्रेरणा दे रहा है।

संसद के नए भवन का निर्माण, रेसकोर्स रोड़ का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग, मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान किया गया। नई संसद में पवित्र सैंगोल स्थापित किया गया। राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया गया। इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य प्रतिमा लगाई गई। सरदार पटेल की स्टेच्यू आफ यूनिटी नए भारत की बुलंद सोच का प्रतीक है। युवाओं की पढ़ाई और इलाज के लिए 12 सालों में 23 नए एम्स और मेडिकल कालेजों को मंजूरी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित