नयी दिल्ली , सितंबर 4 -- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का जवाब देते हुए भारत और इटली के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

सुश्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश का शुक्रिया अदा करते लिखा, ''प्रिय नरेन्द्र मोदी, आपके संदेश और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। दोनों देशों के बीच संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।"इतालवी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि द्विपक्षीय बैठकों के दौरान शुरू की गई 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' इस मजबूत जुड़ाव की पहचान है। यह रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों की विशेषज्ञता और क्षमताओं को एक साथ जोड़कर विकास के नए अवसरों का सृजन करने और सहयोग की असीम संभावनाओं को साकार करने की साझा इच्छा को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित