जींद , जुलाई 12 -- ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जींद दौरे की तैयारियों का रविवार को समीक्षा दौरा किया। उन्होंने एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, मुख्य पंडाल, पार्किंग, मीडिया लाउंज, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बिना किसी कमी के पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन हरियाणा ही नहीं, पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिनसे प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित