बस्ती , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के डेगरहा (थाना गौर) निवासी आरएन भदौरिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिरकोहिया (थाना पैकोलिया) निवासी पवन यादव ने एक वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसमें उनकी मां को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पवन यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित