लखनऊ , फरवरी 25 -- कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे के उद्देश्य और संभावित समझौतों को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत में सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री किस उद्देश्य से इजरायल जा रहे हैं, वहां किन विषयों पर चर्चा होगी और किन समझौतों पर विचार किया जाएगा, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय को सार्वजनिक रूप से देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय को आधिकारिक बयान जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह दौरा किन कूटनीतिक और रणनीतिक उद्देश्यों के तहत किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और इजरायल के अमेरिका से निकट संबंधों को देखते हुए इस दौरे का महत्व और भी बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित