पटना , मार्च 03 -- ीएमसीएच-गाँधी मैदान क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो सुरंग के निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बाँकीपुर प्रधान डाकघर, पटना को 05 मार्च से 10 मार्च तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह निर्णय जिला प्रशासन, पटना एवं डाक विभाग के वरिष्ठत्म अधिकारियों के निर्देशानुसार लिया गया है।

डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बाँकीपुर प्रधान डाकघर से जुड़े बचत बैंक के आवश्यक कार्य 05.03.2026 से 10.03.2026 तक पटना यूनिवर्सिटी डाकघर में किए जाएंगे।मेल संबंधित कार्य महेंद्रू उप डाकघर में अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा।

डाक विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में अपनी आवश्यकता के अनुसार बाँकीपुर प्रधान डाकघर के नजदीक अवस्थित अन्य डाकघरों की सेवाओं का लाभ लें सकते हैं।

डाक विभाग नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और अस्थायी बंदी के दौरान भी आवश्यक सेवाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित