जालंधर , फरवरी 05 -- पीएपी क्रिकेट टीम ने सेंट्रल स्पोर्ट्स ऑफिस पंजाब पुलिस को हराकर पहला इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था और लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए। टूर्नामेंट के मुकाबलों में जीत जीत दर्ज करते हुए सेंट्रल स्पोर्ट्स ऑफिस, पंजाब पुलिस और पीएपी क्रिकेट टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने रोमांचक फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पीएपी क्रिकेट टीम ने पहले इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। इस मौके पर सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
पंजाब सरकार के एंटी-ड्रग कैंपेन 'युद्ध नशे विरूद्ध' और 'वॉर ऑन गैंगस्टर्स' ऑपरेशन में व्यस्त पंजाब पुलिस का मनोबल बनाए रखने के लिए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर एम.एफ. फारूकी के प्रयासों के तहत पहला इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट पीएपी ग्राउंड, जालंधर में आयोजित किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित