देहरादून , मार्च 14 -- उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के सीमांत दूरस्थ के कई जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को देहरादून के बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा लिया।
इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, "मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना, धारचूला विधानसभा में जीत का शुभ संकेत है।"पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
श्री भट्ट ने इस दौरान कहा, "प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कामों से विकास की बयार बह रही है। एक ऐसा विश्वास आम जनमानस में स्थापित हुआ है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकसित होना अब तय है। यही वजह है कि राजनीतिक, सामाजिक तमाम तरह के कार्यकर्ता, पार्टी के विचारों में विश्वास जताकर, विकासयात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं। जिसका उदाहरण है, आप सब लोगों का सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां इतनी बड़ी संख्या में होना।"उन्होंने कहा, दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ की सीमांत विधानसभा से आप सब लोगों का आना सरकार और सांगठनिक कामों के प्रभाव को दर्शाता है। सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से भी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ लोगों का पार्टी में विश्वास जताना, वहां धारचूला विधानसभा में 2027 में जीत का शुभ संकेत है।
पिछली बार भी हम बेहद कम लगभग 1118 वोटों से जीत दर्ज करने से पीछे रह गए थे, वो कसर इस बार शत-प्रतिशत पूरी कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित