पिथौरागढ़ , अक्टूबर 03 -- उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी बलवन्त सिंह को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार (बढ़ियाठ) भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित