पिथौरागढ़ , सितंबर 28 -- उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। निषेधाज्ञा 29 सितंबर को प्रातः नौ बजे से अपराह्न 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित यह परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। तहसील पिथौरागढ़ में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ (नोडल केंद्र), एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज, गंगोत्री गर्ब्यांल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज तथा एलडब्ल्यूएस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट हैं। इन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित