अलवर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में स्थित अपना घर शालीमार आवासीय कॉलोनी में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर का सेवन कर लिया।
इस घटना में पिता मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बेटी कृषा की हालत गंभीर है। कृषा का गीतांजलि अस्पताल में उपचार जारी है।
मृतक के साले राहुल ने बताया कि घटना से पहले उसके जीजा मोहित का उसके पास संदेश आया था कि 'मैं जा रहा हूं।' राहुल ने पूछा कि 'कहां जा रहे हो' तो मोहित ने जवाब दिया 'ऊपर।'संदेश देखकर राहुल तुरंत शालीमार स्थित फ्लैट पर पहुंचा, जहां मोहित और दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित और विवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृषा का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित