भरतपुर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान में परिजनों को बिना बताए धौलपुर से दोस्तों के साथ ताजमहल देखने गये छात्र के अपहरण की झूठी कहानी का खुलासा करते हुए पुलिस ने छात्र को दस्तयाब कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 11वीं कक्षा का एक नाबालिग छात्र अपने दोस्तों के साथ धौलपुर से आगरा ताजमहल देखने गया। जब पैसों की तंगी महसूस हुई तो उसने साथ में घूमने गए दोस्तों के साथ खुद के अपहरण की कहानी बनाकर फिरौती के लिए अपने पिता से 20 हजार रुपए की मांग करा दी। रकम नहीं देने पर छात्र को तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी भी दिलवा दी।
छात्र के पिता ने इसकी सूचना पुुलिस को दी। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आनन फानन में नाबालिग छात्र को आगरा से दस्तयाब कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित