वाराणसी , जुलाई 23 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के खिलाफ कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सुभासपा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी गठबंधन से जुड़े समाजवादी पार्टी (सपा) के कुछ नेताओं, सांसदों, उनके प्रतिनिधियों तथा समर्थकों द्वारा पिछड़े और वंचित वर्गों के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ है।

पार्टी ने मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि वंचित एवं कमजोर वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए। पार्टी का आरोप है कि इस प्रकार की कथित टिप्पणियां सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए गंभीर चुनौती हैं।होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि इस प्रकार की कथित टिप्पणियां सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए गंभीर चुनौती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित