पटना , सितंबर 23 -- िछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बुधवार को जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री ने प्रभारी जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारियों को जिला स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के साथ छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि योजनाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण से जुड़ी हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित