भरतपुर , अगस्त 27 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम राजमार्ग-11 पर प्याऊ के समीप एक पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।

मृतक की पहचान कोटरा बसेड़ी निवासी विष्णु (27) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हादसे के शिकार लोग हादसे में घायल लवकुश को इलाज के लिए धौलपुर लाए थे और इलाज के बाद वे सभी अपने गांव लौट रहे थे। घायलों में रामवीर, मीना, लवकुश और कमलेश शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पुलिस ने शव गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित