गुरुग्राम , अक्टूबर 26 -- महिलाओं को शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए यहां आयोजित पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में बड़ी संख्या महिलाओं और उनके परिवार ने हिस्सा लिया।

सुबह छह बजे शुरू हुई तीन किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभागियों ने पिंकथॉन डे पर म्यूचुअल फंड्स सही है ने प्रमुख भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। इस शहर में हुई भागीदारी एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में नियमित शारीरिक व्यायाम शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। भारत, बंगलादेश और नीदरलैंड्स के 65 शहरों में 168 स्थानों पर प्रतिभागी इस पहल में शामिल हुए। पिंकथॉन का प्रयास विभिन्न आयु वर्गों और फिटनेस के अलग-अलग स्तरों वाली महिलाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और स्थानीय धावक समुदायों को विकसित करना है। इस वर्ष के आयोजन में परिवारों की भागीदारी भी खास आकर्षण रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित