लंदन , जुलाई 20 -- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस मैच के पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और हमें वापसी का मौका नहीं दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ मिली 27 रनों की हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि 45वें ओवर तक हम पूरी तरह मुकाबले में थे। लेकिन आख़िरी तीन ओवरों में हमने बहुत ज़्यादा रन दे दिए और वहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया। हमारी योजना थी कि 40 ओवर तक विकेट बचाकर रखें, ताकि अंत में लक्ष्य का पीछा कर सकें। साथ ही हम यह भी नहीं चाहते थे कि रन रेट बहुत ज़्यादा बढ़ जाए। पावरप्ले के बाद हमारी कोशिश थी कि 6 से 6.5 रन प्रति ओवर की रफ़्तार से बल्लेबाजी करें और आख़िरी 10 ओवरों में 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से लक्ष्य हासिल करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित