जयपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को पाली जिले में नगरपालिका सोजत रोड में दलाल परमानन्द शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को शिकायत मिली कि परिवादी के बडे पिताजी के नाम का पैतृक भूखण्ड का पट्टा जारी करने की ऐवज में परमानन्द शर्मा द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

इस पर एसीबी टीम ने रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया और 16 जुलाई को कार्यवाही करते हुए आरोपी परमानन्द शर्मा को परिवाद से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने रिश्वत राशि आरोपी की पेन्ट की जेब बरामद की गयी।

परमानन्द शर्मा पूर्व में सोजत रोड पंचायत में कर्मचारी था, जो सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले छह वर्ष से दिसम्बर 2025 तक नगरपालिका सोजत रोड में संविदाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था, मगर आयु 65 वर्ष से ज्यादा हो जाने से अपने पुत्र सुनील शर्मा को संविदा पर लगवा दिया तथा उसकी जगह स्वयं ही लगातार कार्य कर रहा है।

संविदाकर्मी की जगह पर दूसरे व्यक्ति से कार्य कराने के संबध में नगरपालिका अधिकारियों से अनुसंधान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित