मुंबई , फरवरी 05 -- महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार अपनी मां सुनेत्रा पवार की राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार की राज्यसभा सदस्य की सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं, जिसके अप्रैल 2026 तक खाली होने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्थ पवार उस राज्यसभा सांसद सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, जिससे उनकी मां सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि इससे उन्हें राज्यसभा में केवल "आंशिक" कार्यकाल मिलेगा। वह राज्यसभा में छह साल के पूरे कार्यकाल के इच्छुक हैं और यह तभी संभव है जब वह श्री शरद पवार की राज्यसभा सदस्य सीट से चुनाव लड़ें, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक समाप्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित