टोरंटो , जून 13 -- कनाडा में प्रवेश से वंचित किए जाने के कारण थॉमस पार्टे पनामा के खिलाफ 2026 विश्व कप में घाना का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे ।
घाना बुधवार को टोरंटो में अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा, लेकिन 32 वर्षीय पार्टे उस मैच में नहीं खेलेंगे। कनाडा सरकार ने उनके वीजा आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पार्टे पर बलात्कार के सात और यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किये है। उन्होंने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है।
फीफा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "फीफा पुष्टि करता है कि खिलाड़ी थॉमस पार्टे बुधवार, 17 जून को पनामा के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए अमेरिका के बोस्टन स्थित घाना टीम के आधार शिविर से कनाडा की यात्रा करने में असमर्थ होंगे, क्योंकि कनाडाई सरकार ने उनके वीजा आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।"उन्होंने कहा, "फीफा मेजबान देशों की आव्रजन प्रक्रियाओं और वीजा निर्धारण में शामिल नहीं है। पिछले फीफा आयोजनों की तरह, मेजबान सरकार ही अंततः यह तय करती है कि किसे वीजा मिलेगा और किसे देश में प्रवेश दिया जाएगा।"कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय के एक मीडिया प्रवक्ता ने शुक्रवार को वीजा अस्वीकृति के संबंध में कार्यालय की मंत्री लीना डियाब की ओर से एक बयान जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित