मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर , अगस्त 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ निवासी भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय की ओर से दुर्गाशंकर मिश्रा के निष्कासन का आदेश जारी किया गया है। आदेश में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का दोषी बताते हुए 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किए जाने का उल्लेख है।
दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। पार्टी संगठन की ओर से उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित