बारां , अगस्त 05 -- राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा है कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

श्री सिकरवार ने बुधवार को बारां में कोयला मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूती प्रदान करना चाहिए।

जिला महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक राकेश जैन ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क करके प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव एवं मुकेश केरवालिया ने भी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष, हर घर तिरंगा अभियान और आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित