नीस (फ्रांस) , जून 14 -- भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने 'मीटिंग निकाया 2026' में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 का अपना नया निजी सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। शनिवार को हुई 31 साल की भारतीय एथलीट इस रेस में इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। बेरेका ने 15:03.85 के मीट रिकॉर्ड समय के साथ पारुल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। फ्रांस की एलेसिया ज़ार्बो 15:16.83 के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ काफी पीछे तीसरे स्थान पर रहीं।

नीस में पारुल का समय उनके पिछले निजी सर्वश्रेष्ठ और 15:10.35 के मौजूदा नेशनल रिकॉर्ड से बेहतर था, जो उन्होंने तीन साल पहले लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित