जांजगीर-चांपा , मार्च 15 -- ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय मासूम बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैसों गांव निवासी 27 वर्षीय रेशम लाल यादव की शादी वर्ष 2018 में भिलौनी गांव की एक महिला से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह के चलते पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके भिलौनी में रहने लगी थी, जबकि पांच वर्षीय बेटा आयुष अपने पिता के साथ ही रह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित