नयी दिल्ली , अगस्त 21 -- पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह में 427.80 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन कर 18.5 मीटर गहरे ड्राफ्ट वाले जहाजों को संभालने की क्षमता का शुभारंभ किया।
श्री सोनोवाला की मौजूदगी में 1,580.36 करोड़ रुपये की तीन यंत्रीकरण परियोजनाओं के रियायत समझौतों पर हस्ताक्षर होते भी देखा। इन परियोजनाओं से बंदरगाह की माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और जहाजों के ठहराव समय में कमी आएगी।
परियोजनाओं में पूंजीगत ड्रेजिंग, नया पुल, आवासीय परिसरों में पाइप से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और उन्नत पोत यातायात प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। बंदरगाह प्राधिकरण ने 2030 तक सभी बर्थ के यंत्रीकरण का लक्ष्य रखा है।
श्री सोनोवाल ने कहा कि पारादीप बंदरगाह का विस्तार पूर्वी भारत में व्यापार, उद्योग और रोजगार को गति देगा। उन्होंने बंदरगाह परिसर में दस लाखवां पौधा भी लगाया और कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित