हुबली , फरवरी 25 -- जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर हुबली में चल रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को कर्नाटक के केवी अनीश को सिर मारने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आज यहां यह घटना दूसरे दिन के 101वें हुई। पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए डोगरा ने 99वें ओवर में अब्दुल समद का विकेट गिरने के बाद अपनी पारी फिर से शुरू की। इसके बाद उन्हें शॉर्ट पिच गेंदबाजी का सामना करना पड़ा, जिसके साथ कर्नाटक के फील्डर्स ने स्लेजिंग भी की। 101वें ओवर में तनाव चरम पर पहुंच गया जब डोगरा ने अजीब तरह से एक गेंद को बाउंड्री की ओर खेला और जवाब में सिली पॉइंट पर तैनात स्थानापन्न खिलाड़ी केवी अनीश के हैलमेट के ग्रिल पर सिर मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित