अलवर , अगस्त 23 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र पुलिस ने नकबजनी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने काठूवास गांव में नकबजनी की वारदात के दौरान मौके से आरोपी बन्टी पारदी (46) को पकड़ लिया। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित