डूंगरपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को डूंगरपुर स्थित वागड़ के महाकुंभ बेणेश्वर धाम के चारों मुख्य मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री पायलट ने श्री हरि और श्री ब्रह्माजी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर दर्शन किये। श्री शिव मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और महाऋषि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।

उन्होंने त्रिवेणी संगम की इस पावन धरा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों एवं संतों ने श्री पायलट को चुनरी ओढ़ाकर, आशीर्वाद स्वरूप रक्षासूत्र बांधा और प्रसाद भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित