अजमेर, अक्टूबर 14 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी तथा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ में मार्बलकिंग अशोक पाटनी के पिता कंवरीलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री पायलट ने श्री कंवरीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी। उनके किशनगढ़ आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनकी अगवानी की। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की ।
श्री पायलट का बड़गांव टोल पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम अजमेर में पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल, अशोक बिंदल , आरिफ हुसैन संपत कोठारी, योगेश जाटोलिया शक्तिसिंह रलावता शंकर गुर्जर, मुकेश सिंह राठौड़, मोइनुद्दीन खान खानपुरा , विशाल टाटीवाल, आजाद लखन, अभिषेक रावत, रामा रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित