उदयपुर , जनवरी 31 -- कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट एक फरवरी को उदयपुर एवं राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि श्री पायलट रविवार सुबह पौने आठ बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे डबोक पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

वह हवाई अड्डे से प्रस्थान कर उदयपुर में भुवाणा जायेंगे, जहां वह पीसीसी सदस्य डॉ. दुर्गा सिंह राठौर के पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्री पायलट इसके पश्चात सड़क मार्ग से नाथद्वारा पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित