पटना , अक्टूबर 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पापांकुशा एकादशी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीहरि विष्णु से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होने तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की है।

श्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में पापांकुशा एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संचार हो और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित