अलवर, 16 (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में शेखपुर गांव में खेत में बने गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव के पूरण भलाई के दो बेटे मनीष (14) और संदीप (13) रविवार को स्कूल का अवकाश होने के कारण शेखपुर के जंगल में बेर खाने के लिये गये थे। इस दौरान दोनों बालक खेतों में बने गड्ढे में सम्भवतः नहाने के लिये उतरे जो दलदल में फंसने से पानी से बाहर नहीं निकल पाये। दोनों बालकों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दोनों बालकों की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नही लगा।

सोमवार की सुबह परिजनों ने फिर दोबारा जंगल में तलाश शुरु की तो पास के ही गांव शेखपुर में जंगलों में एक खेत मे बने तालाब रुपी गड्ढा के बाहर दोनों के कपड़े एवं चप्पल मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी में बालकों की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के दोनों बालकों के शव बाहर निकाले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित