भरतपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान के डीग जिले में गुरुवार को घने कोहरे के कारण एक कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोग कार से मथुरा से अलवर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गोवर्धन मार्ग पर देर रात करीब दो बजे अत्यधिक कोहरे के कारण कार चालक को सड़क किनारे पानी से भरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे कार उसमें जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित