भरतपुर , नवम्बर 08 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में घेर (बमरौली) गांव में रविवार को पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने नागरिक सुरक्षा दल के पहुंचने से पहले शव पानी से बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान अंकित गुर्जर (22) के रूप में हुई है।
युवक के डूबने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा दल को मौके पर भेजा था। उनके पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित