भरतपुर , सितम्बर 11 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई तहसील के रौनीजा गांव में शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक किशोर डूब गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय सुमित जलभराव वाले क्षेत्र की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में जा गिरा। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रया बल (एसडीआरएफ) को बुलाकर सुमित की तलाश शुरू की जा रही है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित