पानीपत , अक्टूबर 01 -- हरियाणा के पानीपत जिला अदालत परिसर में चल रहे वकीलों के विरोध के दौरान पेशी पर आए एडवोकेट नवीन पर दो युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हें पिस्तौल दिखाई और इसके बाद गर्दन पर चाकू से वार किया। हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ आए पिता और भाई ने शोर मचाकर किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाया।

वारदात के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन विरोध कर रहे वकीलों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित