चेन्नई , अक्टूबर 25 -- पाक कला विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. के. दामोदरन ( शेफ दामु के नाम से मशहूर) का रविवार को यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और कुछ दिनाें से अस्वस्थ थे।

प्रसिद्ध शेफ और लोकप्रिय टेलीविजन हस्ती ने पाक कला से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था, पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके साथ ही पाक कला शिक्षा, टेलीविजन और भारतीय व्यंजनों को बढ़ावा देने वाले उनके शानदार करियर का समापन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

तीन सितंबर 1954 को तमिलनाडु में जन्मे दामोदरन को खाना पकाने का ऐसा शौक था, जो आगे चलकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक शानदार करियर में बदल गया। होटल मैनेजमेंट में योग्यता और उच्च शैक्षणिक डिग्रियों के साथ, उन्होंने अपनी पेशेवर विशेषज्ञता को पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की गहरी समझ के साथ जोड़ा। उन्होंने 2004 में मद्रास विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित