पाकुड़ , मार्च 07 -- झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गाँव के निकट खेत में एक युवक का शव शनिवार पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने शव पाये जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पुछताछ की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह ग्रामीण खेत की ओर गये थे और तालाब के निकट खेत में युवक को शव पर नजर पड़ी।
शव की पहचान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सरसार गांव निवासी 23 वर्षीय मनोहर मंडल के रूप में की गयी है। इस मामले में एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषपान कर आत्महत्या का मामला सामने आया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रही है। एसपी ने बताया कि जिस स्थान पर शव पाया गया है वहां से कोल्ड ड्रींक की बोतल व अन्य सामग्री जांच के लिए जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित