श्रीनगर , मई 14 -- जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की समस्याओं और मुश्किलों को हल करने के लिए कश्मीर के निवासियों साथ बातचीत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता दत्तात्रेय होसबले और पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की बात कही है।
श्री बुखारी ने कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसी देश के साथ बातचीत करे या न करे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ सार्थक बातचीत स्थायी शांति और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए बहुत ज़रूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "श्री होसबले का पाकिस्तान के साथ बातचीत पर बयान और श्री नरवणे के भी ऐसे ही विचार ऐसे मामले हैं जिन पर केंद्र सरकार को मौजूदा घरेलू और बाहरी हालात के आधार पर फैसला लेना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित