इस्लामाबाद , जनवरी 31 -- पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकू के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 सुरक्षा अधिकारी मारे गए और 37 बलूच लड़ाकों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीएलए) ने शनिवार सुबह-सुबह क्वेटा, नोशकी और ग्वादर जिलों सहित 12 से ज़्यादा जगहों पर एक साथ हमले किये। सूत्रों ने बताया कि ये हमले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित