दुबई , मई 15 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान पर बंगलादेश के खिलाफ मीरपुर में पहले टेस्ट में धीमी ओवर-गति के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आठ अंक काटे गए हैं।

आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने यह जुर्माना तब लगाया जब पाकिस्तान को निर्धारित समय सीमा से आठ ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया।

आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा तय समय में हर ओवर कम फेंकने पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

इसके अलावा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के अनुसार, एक टीम पर हर ओवर कम फेंकने पर एक अंक का जुर्माना लगाया जाता है। नतीजतन, पाकिस्तान के कुल पॉइंट्स में से आठ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित