पल्लेकेले , फरवरी 28 -- साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमां (82) विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और फखर जमां की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 176 रन जोड़े। 16वें ओवर में दुशमंता चमीरा ने फखर जमां को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। फखर जमां ने 42 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाते हुए 82 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में दिलशान मदुशंका ने ख्वाजा नफे (दो) को अपना शिकार बना लिया। 18वें ओवर में शादाब खान (नौ) रनआउट हुये। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर दसून शानका ने मोहम्मद नवाज और चौथी गेंद पर कप्तान आगा सलमान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित