इस्लामाबाद , नवंबर 04 -- पाकिस्तान ने अपनी पहली स्वदेशी रूप से विकसित हवा से हवा में वार करने वाली मिसाइल 'फाआज़' का सफल परीक्षण किया है।
सेना की मीडिया शाखा की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार उन्नत टर्मिनल गाइडेंस प्रणाली से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों का पता लगाने और उन्हें निशाना बनाने में सक्षम है। इससे पाकिस्तान की रक्षात्मक और आक्रामक हवाई क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।
बयान में कहा गया कि यह परीक्षण रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और देश के एयरोस्पेस उद्योग में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस मिसाइल से पाकिस्तानी वायु सेना को अभियान संचालन में अधिक लचीलापन, हवाई युद्ध क्षमता में मजबूती और विदेशी हथियार प्रणालियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देश और परीक्षण में शामिल टीमों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित