कोलंबो , फरवरी 21 -- टी20 विश्व कप के सुपर 8 के पहले मुक़ाबले में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। हालांकि सबसे ध्यान देने वाली बात यह रही कि टॉस से पहले भी बारिश हो रही थी। कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन टॉस के दौरान फिर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग़ा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह आज के मैच में अपना ए गेम खेलना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनकी टीम भी उसी स्तर का प्रदर्शन करे। सलमान आग़ा ने कहा, ''हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। टीम में एक बदलाव है। फ़ख़र ज़मान खेल रहे हैं और नफ़े नहीं खेल रहे। हमारे पास एक तेज गेंदबाज़ फ़हीम अशरफ़ हैं, जो अच्छे ऑलराउंडर भी हैं। इस तरह हमारे पास दो पेसर और कई स्पिन विकल्प हैं। वे एक मजबूत टीम हैं और हम यह जानते हैं। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा और आज हम उसी की उम्मीद कर रहे हैं।
वहीं न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। साथ ही आज वह एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेंगे। काइल जैमीसन की जगह अतिरिक्त स्पिनर इश सोढ़ी को शामिल किया गया है। डफ़ी की जगह लॉकी फ़र्ग्यूसन की वापसी हुई है। यहां की परिस्थितियां चेन्नई से थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान यहां कई मैच देखे हैं और हमें पता है कि यहां कैसी चुनौती मिलती है। मुकाबला रोमांचक होना चाहिए। उनके पास अच्छे स्पिनर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित