दुबई , मार्च 23 -- पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को हाल ही में हुए टी-20विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फरवरी महीने के आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिला है।
फरहान ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ने सात मैचों (छह पारियों) में 76.60 की औसत से कुल 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक और उतने ही अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 160.25 था और उन्होंने टी-20 विश्व कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन बनाने का विराट कोहली का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड भी तोड़ था। फरहान को पहली बार यह मासिक पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही, नवंबर 2024 में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बाद, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पाकिस्तान के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित