इस्लामाबाद , अगस्त 02 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार शाम एक पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।
शहर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद उमर ने पत्रकारों को बताया कि यह विस्फोट स्वात घाटी के कबल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्थानीय युवाओं का एक समूह पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित