इस्लामाबाद , सितंबर 19 -- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कोहाट में पुलिस मुख्यालय पर हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है।

पाकिस्तान पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों में 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार दोपहर आतंकवादियों ने करीब 2.2 लाख की आबादी वाले कोहाट शहर के 'ओल्ड पुलिस लाइंस' परिसर पर आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया था। इस परिसर में आतंकवाद रोधी विभाग, स्पेशल ब्रांच समेत कई महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों के कार्यालय मौजूद हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े स्थानीय गुट 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित