नयी दिल्ली , फरवरी 22 -- दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने तमिलनाडु से आठ संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक बंगलादेशी नागरिक भी शामिल है। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बंगलादेश स्थित आतंकवादी संगठनों के निर्देश पर भारत में एक बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, सभी संदिग्धों को तमिलनाडु के तिरुपुर की विभिन्न कपड़ा फैक्ट्रियों से हिरासत में लिया गया और बाद में ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया। पुलिस ने उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किये हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिट्टन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित